एचटीसी 10 ईवो स्मार्टफोन अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

एचटीसी 10 ईवो स्मार्टफोन अगले महीने होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
एचटीसी ने गुरुवार को डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया। इसके साथ यह भी जानकारी दी कि उसके लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 ईवो को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।  एचटीसी 10 ईवो इसी महीने अमेरिका में लॉन्च हुए एचटीसी बोल्ट को ग्लोबल वेरिएंट है।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो को लॉन्च करने के लिए नई दिल्ली में आयोजित किए गए इवेंट में कंपनी ने कहा कि एचटीसी 10 ईवो को दिसंबर महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। याद रहे कि इस फोन को हाल ही में ताइवान और यूनाइटेड किंगडम में पेश किया गया था। 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 17,990 ताइवानी डॉलर (करीब 38,500 रुपये) है, जबकि 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 19,900 अमेरिकी डॉलर (करीब 42,800 रुपये) है।

एचटीसी 10 ईवो में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। और यह एचटीसी की बूमसाउंट एडेप्टिव ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एचटीसी का पहला वाटर-रेसिस्टेंस एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिवाइस है। यह फोन वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी57 रेटिंग के साथ आता है।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एचटीसी 10 ईवो स्पिलिट स्क्रीन व्यू, गूगल फोटोज़ ऐप पर मुफ्त अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज और गूगल के इनबिल्ट वीडियो ऐप गूगल डुओ के साथ आता है। इस हैंडसेट में डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके 0.2 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

एचटीसी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 430 जीपीयू दिया है। फोन में 3 जीबी रैम है। यह फोन 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। एचटीसी10 ईवो की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस) के साथ आता है। स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एचटीसी 10 ईवो में 3200 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।

फोन का डाइमेंशन 153.6 x 77.3 x 8.1 मिलीमीटर और वज़न 174 ग्राम है। 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC 10 Evo, HTC 10 Evo Launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »