एचटीसी 10 ईवो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा, जानें सारी खूबियां

एचटीसी 10 ईवो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • एचटीसी बोल्ट के ग्लोबल वेरिएंट एचटीसी 10 को लॉन्च कर दिया गया है
  • अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसे एचटीसी 10 ईवो के नाम से बेचा जाएगा
  • एचटीसी 10 ईवो स्मार्टफोन में कंपनी ने 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले दिया है
विज्ञापन
एचटीसी ने उम्मीद के मुताबिक, एचटीसी 10 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन एचटीसी 10 ईवो लॉन्च कर दिया है। एचटीसी 10 ईवो इसी महीने अमेरिका में लॉन्च हुए एचटीसी बोल्ट को ग्लोबल वेरिएंट है। एचटीसी 10 ईवो गनमेंटल, सिल्वर व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 564 अमेरिकी डॉलर (करीब 38,500 रुपये) जबकि 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 626 अमेरिकी डॉलर (करीब 42,800 रुपये) है। यह फोन ताइवान में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और 28 नवंबर से मिलने लगेगा।

इसके अलावा एचटीसी 10 ईवो को ब्रिटेन में भी लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्रिटेन में जल्द ही ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन कंपनी ने अभी ब्रिटेन सहित दूसरे बाजारों में इसकी कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।

एचटीसी 10 ईवो में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। और यह एचटीसी की बूमसाउंट एडेप्टिव ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एचटीसी का पहला वाटर-रेसिस्टेंस एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिवाइस है। यह फोन वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी57 रेटिंग के साथ आता है।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एचटीसी 10 ईवो स्पिलिट स्क्रीन व्यू, गूगल फोटोज़ ऐप पर मुफ्त अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज और गूगल के इनबिल्ट वीडियो ऐप गूगल डुओ के साथ आता है। इस हैंडसेट में डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके 0.2 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

एचटीसी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 430 जीपीयू दिया है। फोन में 3 जीबी रैम है। यह फोन 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। एचटीसी10 ईवो की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस) के साथ आता है। स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एचटीसी 10 ईवो में 3200 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।

फोन का डाइमेंशन 153.6 x 77.3 x 8.1 मिलीमीटर और वज़न 174 ग्राम है। 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC 10, HTC 10 Evo specification, HTC 10 Evo Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »