Honor X7d जल्द होगा लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी 

इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 16 GB + 128 GB और 16 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 18:43 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • Honor X7d की 6,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की X सीरीज में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। Honor X7d में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 685 होगा। इसमें 16 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की 6,500mAh की बैटरी 35 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

Honor X7d की बांग्लादेश में एक ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टिंग हुई है। इस पर Honor X7d की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 16 GB + 128 GB और 16 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Honor X7d को Desert Gold, Ocean Cyan, Meteor Silver और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisement

हालांकि, इस स्मार्टफोन की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Honor X7d की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा एक्सेलरोमीटर, कम्पास और प्रॉक्सिमिटी लाइट सेंसर होंगे। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi, Bluetooth 5.0 GPS और Glonass के विकल्प मिलेंगे। Honor X7d की 6,500 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Honor की Magic 8 सीरीज भी जल्द लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में पेश की गई कंपनी की Magic 7 सीरीज की जगह लेगी। Honor की Magic 8 सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल -  Honor Magic 8, Magic 8 Pro, Magic 8 Mini और Magic 8 Max शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष पेश की गई कंपनी की स्मार्टफोन सीरीज में Magic 7 और Magic 7 Pro शामिल थे। इस वर्ष की शुरुआत में Honor ने Magic 7 Lite को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया था।  इस स्मार्टफोन सीरीज के Magic 8 और Magic 8 Pro को पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स पेश हो सकते हैं। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.