Honor View 10 की रजिस्ट्रेशन अमेज़न इंडिया पर 28 दिसंबर से होगी शुरू

Honor ब्रांड ने बुधवार को जानकारी दी है कि उसके हॉनर व्यू 10 स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन का आगाज़ 28 दिसंबर को शुरू होगा। Honor View 10 के लिए रिजस्ट्रेशन अमेज़न इंडिया पर लिए जाएंगे।

Honor View 10 की रजिस्ट्रेशन अमेज़न इंडिया पर 28 दिसंबर से होगी शुरू
ख़ास बातें
  • हॉनर व्यू 10 स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन का आगाज़ 28 दिसंबर से होगा
  • स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 8 जनवरी से शुरू होगी
  • स्मार्टफोन को नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन
Honor ब्रांड ने बुधवार को जानकारी दी है कि उसके हॉनर व्यू 10 स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन का आगाज़ 28 दिसंबर को होगा। Honor View 10 के लिए रिजस्ट्रेशन अमेज़न इंडिया पर लिए जाएंगे। स्मार्टफोन को नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई है कि स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 8 जनवरी से शुरू होगी।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, अगर आप हॉनर का यह फोन खरीदने की चाहत रखते हैं तो अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बता दें कि अभी कंपनी हॉनर व्यू 10 की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। इस फोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हॉनर व्यू10 को 499 यूरो (करीब 38,100 रुपये) और 449 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 38,600 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था।
 

हॉनर व्यू 10 के स्पेसिफिकेशन

हॉनर व्यू 10 में 5.99 इंच (1080x2160 पिक्सल) का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन के किनारे पतले हैं और स्क्रीन डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है जो आई7 को-प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी12 जीपीयू है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज और रैम के आधार पर फोन तीन वेरिएंट हैं। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।

स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है जो एक 16 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर और 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर से लैस है। ये सेंसर अपर्चर एफ/1.8, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। हॉनर वी10 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

कनेक्टिविटी के लिए हॉनर व्यू 10 में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 80211 एसी, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, जीपीस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इस फोन का होम बटन एक फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करेगा। फोन का डाइमेंशन  157x74.98x6.97 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।  स्मार्टफोन में एक 3750 एमएएच बैटरी है जिसके 3जी पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 22 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन एमफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good performance
  • Loaded with software features
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Supercharge Charger not bundled
  • Awkward and uncomfortable camera bumps
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 970
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »