Honor View 10 भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और 6 जीबी रैम हैं इसमें

हॉनर वी10 स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट हॉनर व्यू 10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Honor View 10 हैंडसेट भारतीय मार्केट में 29,999 रुपये में मिलेगा। स्पेसिफिकेशन को देखते हुए हैंडसेट की कीमत चौंकाने वाली है। स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी।

Honor View 10 भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और 6 जीबी रैम हैं इसमें
ख़ास बातें
  • हॉनर वी10 का ग्लोबल वेरिएंट हॉनर व्यू 10 को भारत में लॉन्च
  • Honor View 10 हैंडसेट भारतीय मार्केट में 29,999 रुपये में मिलेगा
  • स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
हॉनर वी10 स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट हॉनर व्यू 10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Honor View 10 हैंडसेट भारतीय मार्केट में 29,999 रुपये में मिलेगा। स्पेसिफिकेशन को देखते हुए हैंडसेट की कीमत चौंकाने वाली है। स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। ग्राहक चाहें तो अभी इस हैंडसेट की रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्मार्टफोन में क्विक चार्जर, यूएसबी टाइप-सी केबल, प्रोटेक्टिव कवर और स्क्रीन-गार्ड होगा। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हॉनर व्यू10 को 499 यूरो (करीब 38,100 रुपये) और 449 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 38,600 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था।

हुवावे इंडिया-कंज़्यूमर बिज़नेन ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) पी संजीव ने लॉन्च के मौके पर कहा, "Honor View 10 भारतीय मार्केट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसकी कीमत भी ग्लोबल वेरिएंट से कम रखी गई है। यह वास्तविक एआई डिवाइस है और इसके अलावा यह भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे किफायती एआई डिवाइस होगा।"
 

हॉनर व्यू 10 के स्पेसिफिकेशन

हॉनर व्यू 10 में 5.99 इंच (1080x2160 पिक्सल) का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन के किनारे पतले हैं और स्क्रीन डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है जो आई7 को-प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी12 जीपीयू है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज और रैम के आधार पर फोन तीन वेरिएंट हैं। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।
 
honor

स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है जो एक 16 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर और 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर से लैस है। ये सेंसर अपर्चर एफ/1.8, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। हॉनर वी10 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

कनेक्टिविटी के लिए हॉनर व्यू 10 में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 80211 एसी, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, जीपीस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इस फोन का होम बटन एक फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करेगा। फोन का डाइमेंशन  157x74.98x6.97 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।  स्मार्टफोन में एक 3750 एमएएच बैटरी है जिसके 3जी पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 22 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन एमफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good performance
  • Loaded with software features
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Supercharge Charger not bundled
  • Awkward and uncomfortable camera bumps
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 970
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »