Honor 500 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है रियर कैमरा 

Honor 500 सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन्स Honor 400 और Honor 400 Pro की जगह लेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 21:56 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल हो सकते हैं
  • ये स्मार्टफोन्स Honor 400 और Honor 400 Pro की जगह लेंगे
  • नई स्मार्टफोन सीरीज के Honor 500 में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है

कंपनी की इसके अलावा Honor GT 2 सीरीज को भी पेश करने की तैयारी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Honor 500 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की मौजूदा Honor 400 सीरीज की जगह ले सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की Honor GT 2 सीरीज को भी लॉन्च करने की योजना है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Honor 500 सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन्स Honor 400 और Honor 400 Pro की जगह लेंगे। इस स्मार्टफोन सीरीज के Honor 500 में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इस टिप्सटर ने कहा है कि कंपनी की इसके अलावा Honor GT 2 सीरीज को भी पेश करने की तैयारी है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। 

Advertisement

इस वर्ष मई में पेश की गई Honor 400 सीरीज के स्मार्टफोन्स में 6.55 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले (1,264 × 2,736 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमुट, 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 3,840 Hz की हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग के साथ है। Honor 400 में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 722 GPU दिया गया है। Honor 400 Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 750 GPU है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलते हैं। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor 400 Smart 5G को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटर Orange की वेबसाइट पर Honor 400 Smart 5G को देखा गया है। इससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इसमें स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है।  Honor 400 Smart 5G में 6.77 इंच HD (720×1,610 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.