Honor Power 2 में मिल सकती है 10,080mAh की जंबो बैटरी, जल्द होगा लॉन्च

आगामी स्मार्टफोन में 6.79 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Honor Power 2 में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इस वर्ष अप्रैल में चीन में पेश किए गए Honor Power की यह जगह लेगा

इस वर्ष अप्रैल में चीन में पेश किए गए Honor Power की यह जगह लेगा

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Power 2 में 10,080 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस वर्ष अप्रैल में चीन में पेश किए गए Honor Power की यह जगह लेगा। Honor Power 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टिप्सटर Digital Chat Station की Weibo पर एक पोस्ट के हवाले से बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। Honor Power 2 में 6.79 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर जल्द लॉन्च किया जाने वाला MediaTek Dimensity 8500 हो सकता है। 

Advertisement

Honor Power 2 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Honor Power 2 में 10,080 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Honor Power में 8,000 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। आगामी स्मार्टफोन को व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में हाल ही में Honor Power 2 को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर 9,886 mAh की रेटेड कैपेसिटी के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के बावजूद इसकी थिकनेस लगभग 8 mm की हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हाल ही में Honor Magic 8 Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में अधिक ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है। Honor Magic 8 Lite में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है। Honor का दावा है कि इसकी बैटरी छह वर्षों के इस्तेमाल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत कैपेसिटी पर चल सकती है। इस स्मार्टफोन की 7,500 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 66 W वायर्ड Honor SuperCharge और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.