Honor Magic V5 में मिलेगी 1TB तक स्टोरेज, अगले महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसकी 6,100 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2025 22:20 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने दावा किया है कि यह सबसे थिन और लाइटवेट फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा
  • इसमें 16 GB तक RAM और अधिकतम 1 TB तक की स्टोरेज होगी
  • Magic V5 को 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा

इसकी 6,100 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का Magic V5 जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की इमेजेज शेयर की हैं। इसमें 16 GB तक RAM और अधिकतम 1 TB तक की स्टोरेज होगी। Honor ने दावा किया है कि यह सबसे थिन और लाइटवेट फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। 

कंपनी ने चीन में अपनी वेबसाइट पर Magic V5 के डिजाइन का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.8 mm की होगी। हालांकि, कंपनी ने इसके भार की जानकारी नहीं दी है। इसे 12 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16GB + 1TB के RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन White, Gold और Black कलर्स में उपलब्ध होगा।  Magic V5  को 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.45 इंच की LTPO OLED की कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन हो सकती है। Honor के Magic V3 में 5,150 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसकी 6,100 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हाल ही में Honor के CEO, James Li ने चीन के शंघाई में MWC इवेंट के दौरान इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया था। इसमें एक कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिख रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह सबसे हल्का और सबसे थिन फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। Samsung के आगामी Galaxy Z Fold 7 को यह टक्कर दे सकता है। यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है। 

Magic V5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस सेगमेंट में OnePlus, Vivo और Tecno जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने भी अपने मॉडल लॉन्च किए हैं। 
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.92 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2344x2156 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.12 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2480x2248 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.