• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor ने 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया X50i+, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Honor ने 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया X50i+, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Honor ने 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया X50i+, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है
  • इसकी 4,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने  X50i+ को लॉन्च किया है। यह इस वर्ष अप्रैल में पेश की गई X50i सीरीज का हिस्सा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। Honor X50i+ के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,599 (लगभग 18,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 1,799 (लगभग 20,900 रुपये) है। इसे चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। इसे Cloud Water Blue, Ink Jade Green, Liquid Pink और Fantasy Night Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Honor X50i+ के  स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED फुल HD+ (2,412 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicOS 7.2 पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6080 SoC 12 GB के RAM और 512 GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.75 अपार्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसकी 4,500 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.1, OTG, GPS, Beidou और USB Type-C पोर्ट हैं। Honor X50i में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका साइज 161.05 mm x 74.55 mm x 6.78 mm और भार 166 ग्राम का है। पिछले महीने कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic Vs 2 को लॉन्च किया था। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और दो स्टोरेज के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm चिपसेट दिया गया है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Magic Vs की जगह लेगा। इसमें इसमें 7.92 इंच OLED इनर डिस्प्ले 2,344 x 2,156 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2412x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »