108MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Honor X50i Plus लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Honor X50i Plus में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है।

108MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Honor X50i Plus लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Honor

Honor X50i Plus में 108MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Honor X50i Plus में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है।
  • Honor X50i Plus के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor X50i Plus में 4500mAh की बैटरी है जो 35W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
Honor ने चीन में एक नया मिड-रेंज 5G फोन Honor X50i+ पेश कर दिया है। कंपनी ने इस साल जुलाई में 120Hz एलसीडी पैनल और स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिप वाले Honor X50 पेश किया था और नया फोन इसके ऊपर आया है। नए फोन में 90Hz OLED स्क्रीन, Dimensity 6080 प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Honor X50i Plus के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor X50i Plus की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो चीन में Honor X50i Plus के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 Yuan (लगभग 18,266 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 Yuan (लगभग 20,601 रुपये) है। यह फोन पिंक, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक जैसे 4 कलर ऑप्शन में आता है।


Honor X50i Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor X50i Plus में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 2,000  निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Magic OS पर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR4x RAM और 8GB वर्चुअल रैम दी गई है, वहीं 512GB तक स्टोरेज मिलती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में LED फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के मामले में यह फोन साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 161.05mm, चौड़ाई 74.55mm, मोटाई 6.78mm और वजन 166 ग्राम है। X50i+ की टक्कर बाजार में Oppo A2 5G से होगी।
   
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2412x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »