Honor 8X की बिक्री शुरू, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Amazon पर Great Indian Festival सेल शुरू होते ही हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर के लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 8X की बिक्री भी शुरू हो गई है।

Honor 8X की बिक्री शुरू, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Honor 8X आज से मिलेगा अमेजन पर, जानें स्पेसफिकेशन और दाम

ख़ास बातें
  • फोन में iPhone X की तरह डिस्प्ले नॉच है
  • 6.5 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले से लैस है हॉनर 8एक्स
  • Honor 8X है दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Great Indian Festival सेल शुरू होते ही हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर के लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 8X की बिक्री भी शुरू हो गई है। हॉनर ने इस महीने के शुरुआत में हॉनर 8एक्स को भारत में लॉन्च किया था। हॉनर 8एक्स की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में iPhone X की तरह डिस्प्ले नॉच है। Honor 8X के बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट है। हॉनर ब्रांड का यह हैंडसेट मार्केट में मौजूद Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1, Nokia 6.1 Plus, Motorola One Power और Realme 2 Pro से होगी।
 

Honor 8X की कीमत और उपलब्धता

हॉनर 8एक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को बेचा जाएगा। Honor 8X के दो और वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, और इनकी कीमतें क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। ग्राहक स्मार्टफोन को ब्लैक, रेड और ब्लू रंग में खरीद सकते हैं। 24 से 28 अक्टूबर के बीच हैंडसेट खरीदने पर 6,000 रुपये का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट लाभ मिलेगा। आईसीआईसीआई और सिटी बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ वोडाफोन-आइडिया की तरफ से अतिरिक्त 360 जीबी डेटा दिया जा रहा है।
 

Honor 8X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 8एक्स के तीन वेरिएंट होंगे जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।

अब बात कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी है। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 160.4x76.6x7.8 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • कमियां
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »