Honor 8X आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Huawei का सब ब्रांड हॉनर आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor 8X को लॉन्च करेगी। हॉनर 8एक्स के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह 6.5 इंच का डिस्प्ले और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला हैंडसेट होगा।

Honor 8X आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Honor 8X से आज उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट से लैस होगा हॉनर 8एक्स
  • Honor 8X को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • 15,000-20,000 रुपये के बीच हो सकती है Honor 8X की कीमत
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का सब ब्रांड हॉनर आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor 8X को लॉन्च करेगी। हॉनर 8एक्स के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह 6.5 इंच का डिस्प्ले और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला हैंडसेट होगा। भारत में Honor ब्रांड का यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो कंपनी के लेटेस्ट हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा इसमें जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी और 6 जीबी रैम मिलेगी। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Honor India के YouTube चैनल पर 11.30 बजे शुरू होगी। इवेंट शुरू होने के बाद स्ट्रीमिंग देखने के लिए खबर में दिए लिंक के प्ले बटन पर क्लिक करें।
 

Honor 8X की भारत में कीमत

हॉनर 8एक्स की भारत में कीमत क्या होगी, इस बात से पर्दा तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा। उम्मीद है कि Honor 8X की कीमत 15,000-20,000 रुपये के बीच हो सकती है। हॉनर 8एक्स भारत में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी तीन वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। Honor 8X को ब्लैक और ब्लू रंग में बेचा जाएगा। चीन में Honor 8X की शुरुआती कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,900 रुपये), 1,599 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपये) और 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,300 रुपये) है।
 

Honor 8X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आता है। अब बात कैमरा की। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वोल्ट, डुअल-बैंड वाईफाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी मिलेगी।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • कमियां
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »