Honor 8C लॉन्च होने से पहले ऑनलाइन लिस्ट, स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Honor 8C को 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हॉनर ब्रांड के इस स्मार्टफोन को Huawei की VMall वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Honor 8C लॉन्च होने से पहले ऑनलाइन लिस्ट, स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • हॉनर 8सी में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होने का खुलासा
  • Honor 8C आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Honor 8C में होंगे दो रियर कैमरे
विज्ञापन
Honor 8C को 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हॉनर ब्रांड के इस स्मार्टफोन को Huawei की VMall वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से हॉनर 8सी में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है। इससे साफ है कि Honor ब्रांड का यह मॉडल नए स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आएगा। दूसरी तरफ, वीबो पर हॉनर ब्रांड के एक टीज़र से पता चला है कि कंपनी Honor 8C के साथ Honor MediaPad T5 नाम का टैबलैट भी लॉन्च करेगी। नया मॉडल Honor Play Pad 2 का अपग्रेड हो सकता है जिसे भारत में MediaPad T3 के नाम से लॉन्च किया गया था।

VMall की लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल-सिम (नैनो) Honor 8C आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसके ऊपर ईएमयूआई 8.2 मौज़ूद रहेगा। हैंडसेट में 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है।

Honor 8C में स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है।

VMall की वेबसाइट पर Honor 8C को मैजिक नाइट ब्लैक, ऑरोरा ब्लू और प्लेटिनम गोल्ड रंग में लिस्ट किया गया है। हालांकि, अभी तक इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 8C specifications, Honor 8C, Honor MediaPad T5, Honor, Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »