Honor 8C आज होगा भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होगा इसमें

Honor 8C India Launch: हॉनर 8सी स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होने वाला है। यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर बेचा जाएगा।

Honor 8C आज होगा भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होगा इसमें

Honor 8C आज होगा भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा Honor 8C
  • Amazon.in पर बिकेगा Honor 8C
विज्ञापन
Huawei का सब ब्रांड हॉनर का नया Honor 8C स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होने वाला है। हॉनर 8सी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर बेचा जाएगा। याद करा दें कि कुछ समय पहले Honor 8C को चीनी मार्केट में उतारा गया था। स्मार्टफोन की खासियतों में 19:9 डिस्प्ले के साथ नॉच, स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट, फेस अनलॉक और ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट शामिल हैं। आइए आपको हॉनर 8सी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Honor 8C की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में हॉनर 8सी का दाम क्या होगा, इस बात से पर्दा तो आज लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा। चीनी मार्केट में Honor 8C की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,200 रुपये) से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,200 रुपये) है। हैंडसेट को ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध कराया गया है। भारत में Honor 8C का दाम 15,000 रुपये तक होने की उम्मीद है। Amazon.in के अलावा यह हैंडसेट कंपनी के ऑनलाइन स्टोर HiHonor.com पर बेचा जाएगा।
 

Honor 8C स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 8सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।

Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid battery life
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Bloat and lag in the UI
  • Weak cameras
  • All-plastic body
  • Low-res display
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  2. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  3. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  4. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  5. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  6. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  7. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  8. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  9. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  10. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »