Honor 8C के इस वेरिएंट का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत

Honor 8C Price Cut: हॉनर 8सी खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। जानें इसके बारे में।

Honor 8C के इस वेरिएंट का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत

Honor 8C Price Cut: हॉनर 8सी के इस वेरिएंट का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत

ख़ास बातें
  • स्टोरेज पर आधारित हॉनर 8सी के दो वेरिएंट हैं
  • Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Honor 8C में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं
विज्ञापन
Honor 8C खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। Huawei के सब-ब्रांड Honor ने गैजेट्स 360 को कंफर्म किया है कि भारत में हॉनर 8सी की कीमत कर दी गई है लेकिन बता दें कि Honor 8C की कीमत में कटौती ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर ऑफर का हिस्सा है। कीमत में कटौती सीमिय समय के लिए है यानी लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत कीमत कम की गई है। Honor 8C आमतौर पर 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाता था। याद करा दें कि Honor 8C को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। हॉनर 8सी में एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है। अन्य खासियतों की बात करें तो Honor 8C में दो रियर कैमरे, 64 जीबी तक स्टोरेज और 4,000 एमएएच की बैटरी शामिल है।
 

Honor 8C की भारत में कीमत

Amazon.in पर Honor 8C के 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसका मतलब हॉनर 8सी के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। याद करा दें कि इससे पहले यह 9,999 रुपये में बेचा जा रहा था।

जैसा कि हमने बताया कि कीमत में कटौती Amazon.in पर मिल रहे डिस्काउंट का हिस्सा है। गौर करने वाली बात यह है कि हॉनर 8सी का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब भी अमेज़न पर 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है, यानी इस मॉडल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

याद करा दें कि Honor 8C को पिछले साल नवंबर में 11,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हैंडसेट का ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, नेब्यूला पर्पल और प्लेटिनम गोल्ड कलर वेरिएंट हैं।
 

Honor 8C स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 8सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।

Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid battery life
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Bloat and lag in the UI
  • Weak cameras
  • All-plastic body
  • Low-res display
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »