Honor 8C के इस वेरिएंट की कीमत हुई कम, लेकिन...

Huawei के सब ब्रांड Honor ने अपने बजट स्मार्टफोन Honor 8C की कीमत कम कर दी है, लेकिन...।

Honor 8C के इस वेरिएंट की कीमत हुई कम, लेकिन...

Honor 8C के इस वेरिएंट की कीमत हुई कम, लेकिन...

ख़ास बातें
  • Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • स्टोरेज पर आधारित हॉनर 8सी के दो वेरिएंट हैं
  • Honor 8C में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं
विज्ञापन
Huawei के सब ब्रांड Honor ने अपने बजट स्मार्टफोन Honor 8C की कीमत को कुछ समय के लिए कम कर दिया है। इसका मतलब लिमिटेड पीरियड ऑफर के दौरान ग्राहकों के पास हॉनर 8सी (Honor 8C) स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का सुनहरा अवसर होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Honor 8C के केवल 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ही कुछ समय के लिए कम की गई है। Honor 8C के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हॉनर 8सी स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर बेचा जाता है। हॉनर 8सी की अहम खासियतों की बात करें तो स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है।  
 

Honor 8C की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में हॉनर 8सी (रिव्यू) के 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब लिमिटेड पीरियड ऑफर के दौरान यह वेरिएंट 10,999 रुपये में अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब भी 12,999 रुपये में मिल रहा है, इस वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Amazon पर मिल रहा स्पेशल ऑफर भी। जियो यूजर को 4,450 रुपये का लाभ मिलेगा, साथ ही 100 जीबी 4 जी डेटा दिया जा रहा है। 12,000 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अमेज़न पे ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबेक (1,000 रुपये तक) दिया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर क्रमश: 3,000 रुपये और 10,000 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
 

Honor 8C स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 8सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।

Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid battery life
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Bloat and lag in the UI
  • Weak cameras
  • All-plastic body
  • Low-res display
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »