हॉनर 8 को फरवरी में मिलेगा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2016 12:11 IST
देर से ही सही लेकिन स्मार्टफोन निर्माताओं ने आखिरकार अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपने हॉनर 8 स्मार्टफोन में अगले साल फरवरी में नूगा अपडेट जारी करने की घोषणा की है। हॉनर 8 में कंपनी की ईएमयूआई 5.0 इंटरफेस के साथ नूगा अपडेट मिलेगा।

9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड नूगा के फ़ीचर जैसे स्पिलिट स्क्रीन मल्टीटास्किंग और क्विक रिप्लाई जैसे फ़ीचर मिलेंगे। इसके अलावा एंड्रॉयड नूगा आधारित कंपनी की ईएमयूआई 5.0 में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। इन फ़ीचर के अलावा नूगा अपडेट पाने वाले यूज़र को दो अलग-अलग प्रोफाइल और उनके बीच आसानी से स्विच करने का विकल्प मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा इस रिपोर्ट के मुताबिक, ईएमयूआई 5.0 में मशीन लर्निंग से फोन में ऐप की प्राथमिकता तय की जा सकती है। यूज़र के व्यवहार के हिसाब से संसाधनों को बांटा जा सकता है। इसके अलावा दूसरे फ़ीचर जैसे ऐप लॉक के जरिए फोन में ऐप के लिए एडवांस्ड सिक्योरिटी भी मिलती है। बैटरी लाइफ को बचाने के लिए ऐप में कई पावर सेविंग मोड भी मिलेंगे। गौर करने वाली बात है कि, एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारिक ईएमयूआई 5.0 स्किन को पहले ही हुवावे मेट 9 में दिया जा चुका है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक हॉनर फोन में एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले इसी महीने हुवावे ने हुवावे मेट 8, हुवावे पी9, हुवावे पी9 प्लसस, हुवावे पी9 लाइट, हुवावे नोवा और हुवावे नोवा प्लस स्मार्टफोन में 2017 की पहली तिमाही में नूगा अपडेट मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Striking aesthetics
  • Powerful performance
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Bad
  • No FM radio
  • Single SIM functionality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 950

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Honor 8 Nougat Update, Huawei, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.