Huawei MatePad Edge हुआ 12900mAh बैटरी, 32GB रैम के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Huawei ने चीन में नया टैबलेट Huawei MatePad Edge लॉन्च कर दिया है।

Huawei MatePad Edge हुआ 12900mAh बैटरी, 32GB रैम के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Huawei

Huawei MatePad Edge में 14.2 इंच की Flexible OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei MatePad Edge में 14.2 इंच की Flexible OLED डिस्प्ले है।
  • Huawei MatePad Edge में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei MatePad Edge में 12,900mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Huawei ने चीन में नया टैबलेट Huawei MatePad Edge लॉन्च कर दिया है। MatePad Edge में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 14.2 इंच की फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट Kirin X90A प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 32GB RAM के साथ 2TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Huawei MatePad Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei MatePad Edge Price

Huawei MatePad Edge के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 76,000 रुपये), 16GB+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 82,000 रुपये) और 24GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 1,01,000 रुपये) और 32GB+2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,64,000 रुपये) है। MatePad Edge चीन में 25 नवंबर को स्पेस ग्रे और मूनलाइट सिल्वर रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Huawei MatePad Edge Features, Specifications

Huawei MatePad Edge में 14.2 इंच की Flexible OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120x2080 पिक्सल, 264 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 94 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर और P3 वाइड कलर गेमट का सपोर्ट करती है।  यह टैबलेट Kirin X90A चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 32GB RAM और 2TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट HarmonyOS 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.2, ओटीजी और यूएसबी 3.1 जेन 1 टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो MatePad Edge के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में ग्रेविटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, हाल सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर शामिल है। साउंड सेटअप के लिए इसमें 6 स्पीकर हैं। MatePad Edge में 12,900mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 312.08 मिमी, चौड़ाई 212.02 मिमी, मोटाई 6.85 मिमी और वजन 789 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »