हॉनर 8 प्रो आज भारत में होगा लॉन्च

हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड गुरुवार को भारत में अपना हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। और लॉन्च से पहले ही कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि हॉनर 8 प्रो एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

हॉनर 8 प्रो आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 प्रो को 29,999 रुपये में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है
  • यह स्मार्टफोन फरवरी में चीन में हॉनर वी9 के नाम से लॉन्च किया गया था
  • इसके बाद यूरोप में फोन को हॉनर 8 प्रो नाम से लॉन्च किया था
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड गुरुवार को भारत में अपना हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। और लॉन्च से पहले ही कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि हॉनर 8 प्रो एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया के जरिए खरीदने के लिए 10 जुलाई शाम 6 बजे से उपलब्ध होगा। हॉनर 8 प्रो के लिए आयोजित किए जा रहे लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आज दोपहर 2 बजे से यहां देखी जा सकती है।

हॉनर ने भारत में फोन को 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज उपलब्ध कराने की पुष्टि की है, जबकि फोन नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस बीच, हॉनर 8 प्रो की कीमत भारत में 29,999 रुपये रहने का भी खुलासा हुआ है।

याद दिला दें कि, हॉनर 8 प्रो को 549 यूरो (करीब 29,500 रुपये) की कीमत के साथ यूरोप में लॉन्च किया गया था। हॉनर 8 प्रो की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम।

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन
हॉनर 8 प्रो में दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2, लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं।इस हैंडसेट में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित हुवावे की ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलता है। हॉनर 8 प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

इसके अलावा, हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्स को वीआर अनुभव के लिए एक गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है। स्मार्टफोन में गैलेक्सी ऑन फायर 3 और जॉन्ट वीआर ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Display saturation can’t be changed
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »