Honor 8 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक

हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड गुरुवार को भारत में अपने हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत सार्वजनिक हो गई है। दावा किया गया है कि Honor 8 Pro भारत में 29,999 रुपये में मिलेगा।

Honor 8 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • गुरुवार को भारत में हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन होगा लॉन्च
  • हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में हॉनर 8 प्रो की कीमत का खुलासा
  • Honor 8 Pro अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड गुरुवार को भारत में अपने हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत सार्वजनिक हो गई है। दावा किया गया है कि Honor 8 Pro भारत में 29,999 रुपये में मिलेगा। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि इस स्मार्टफोन को भारत में अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में हॉनर 8 प्रो की कीमत का लॉन्च से पहले खुलासा किया गया है। दावा किया गया है कि इस कीमत में यूज़र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीद पाएंगे। इससे पहले कंपनी ने पुष्टि की थी कि Honor 8 Pro अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा। यह स्मार्टफोन 6 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इवेंट में कुछ नए लॉन्च ऑफर पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

याद रहे कि यूरोपीय मार्केट में हॉनर 8 प्रो को 549 यूरो (करीब 39,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। अहम फ़ीचर की बात करें तो हॉनर 8 प्रो में डुअल कैमरा सेटअप, 4000 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम हैं। भारतीय मार्केट में इस स्मार्टफोन को नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8 प्रो में दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2, लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं।इस हैंडसेट में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित हुवावे की ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलता है। हॉनर 8 प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

इसके अलावा, हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्स को वीआर अनुभव के लिए एक गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है। स्मार्टफोन में गैलेक्सी ऑन फायर 3 और जॉन्ट वीआर ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Display saturation can’t be changed
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 8 Pro Price, Honor 8 Pro India, Honor 8 Pro Launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »