Honor 7X की सेल अमेज़न इंडिया पर शुरू, मिल रहे हैं कई ऑफर

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स लॉन्च किया। अब Honor 7X स्मार्टफोन की बिक्री देश में शुरू हो गई है। किफ़ायती डुअल कैमरा हैंडसेट, हॉनर 7एक्स, पिछले साल लॉन्च हुए हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट है।

Honor 7X की सेल अमेज़न इंडिया पर शुरू, मिल रहे हैं कई ऑफर
ख़ास बातें
  • 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है
  • 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है
  • फोन अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स लॉन्च किया। अब Honor 7X स्मार्टफोन की बिक्री देश में शुरू हो गई है। किफ़ायती डुअल कैमरा हैंडसेट, हॉनर 7एक्स, पिछले साल लॉन्च हुए हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट है।  यह हाई-एंड स्मार्टफोन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ आता है। Honor 7X स्मार्टफोन भारत में अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। याद दिला दें कि इसे सबसे पहले अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

( Honor 7X का रिव्यू )



Honor 7X की कीमत व लॉन्च ऑफर

हॉनर 7एक्स को भारत में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये जबकि 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये  है। हॉनर 7एक्स को अमेज़न इंडिया से ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर विकल्प में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 1,250 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही 90 जीबी अतिरिक्त एयरटेल डेटा, किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत छूट (300 रुपये तक) जैसे ऑफर भी हैं।
 

Honor 7X के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएँट में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »