• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 7X भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और पतले किनारे वाला डिस्प्ले

Honor 7X भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और पतले किनारे वाला डिस्प्ले

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने मंगलवार को लंदन में आयोजित एक इवेंट में अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार के लिए पेश कर दिया। किफ़ायती डुअल कैमरा हैंडसेट, हॉनर 7एक्स, पिछले साल लॉन्च हुए हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट है।

Honor 7X भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और पतले किनारे वाला डिस्प्ले
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने मंगलवार को लंदन में आयोजित एक इवेंट में अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार के लिए पेश कर दिया। किफ़ायती डुअल कैमरा हैंडसेट, हॉनर 7एक्स, पिछले साल लॉन्च हुए हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट है। इस इवेंट में हॉनर वी10 को भी ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया गया। हॉनर 7एक्स एक हाई-एंड स्मार्टफोन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि पहले ही खुलासा हो चुका है कि Honor 7X स्मार्टफोन भारत में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। फोन के लिए अमेज़न इंडिया पर स्टोर पेज बन चुका है और इस पेज पर सभी ऑफर व उपलब्धता की जानकारी दी जा चुकी है। याद दिला दें कि हॉनर 7एक्स को सबसे पहले अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।


हॉनर 7एक्स की कीमत व उपलब्धता

हॉनर 7एक्स को भारत में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। हॉनर 7एक्स के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये जबकि 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये  है। फोन अमेज़न इंडिया पर 7 दिसंबर दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हॉनर 7एक्स को ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर विकल्प में खरीदा जा सकता है।
 

हॉनर 7एक्स के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।
 
honor

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएँट में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »