Honor 70 Lite 5G फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा, 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च

कंपनी ने Honor 70 Lite 5G को 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया है

Honor 70 Lite 5G फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा, 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 22.5 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • Honor 70 Lite 5G को 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश यूनिट के साथ है
  • इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Honor ने हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में अपनी Magic 5 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में Honor Magic 5 और Honor Magic 5 Pro मॉडल शामिल हैं। इन्हें Honor Magic Vs के साथ लॉन्च किया गया था। यह चीन के बाहर लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने चीन में Honor Magic 5 अल्टीमेट एडिशन भी लॉन्च किया था। Honor ने एक नया स्मार्टफोन Honor 70 Lite 5G लॉन्च किया है। 

कंपनी ने Honor 70 Lite 5G को 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसका प्राइस ब्रिटेन में 199 पाउंड (लगभग 20,000 रुपये) है। कंपनी ने अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इसे उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसे तीन कलर्स टाइटेनियम सिल्वर, ओशन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में लॉन्च किया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में ये सभी कलर्स उपलब्ध नहीं होंगे।  

Honor 70 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 12 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 1,600x720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 480+ चिपसेट दिया गया है। इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश यूनिट के साथ मौजूद है। इसका 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल प्रत्येक के दो कैमरा दिए गए हैं। इसमें डिस्प्ले के ऊपर वॉटरड्रॉप नॉच स्लॉट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS, USB Type-C port, NFC, OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक शामिल हैं। 

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 22.5 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, कम्पास और ग्रेविटी सेंसर भी दिए गए हैं। इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसका साइज 163.66mm x 75.13mm x 8.68mm और वजन 194 ग्राम का है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Magic 5 Ultimate Edition को चीन में लॉन्च किया गया। यह हैंडसेट दो कलर वेरिएंट और सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इसमें 50W वायरलेस सपोर्ट वाली 5,450mAh बैटरी है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Honor, Market, charging, Resolution, Launch, USB, Sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »