Honor 6X की कीमत में कटौती, दो रियर कैमरे वाला है यह फोन

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉनर 6एक्स की कीमत में कटौती की है। Honor 6X को भारत में इस साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था।

Honor 6X की कीमत में कटौती, दो रियर कैमरे वाला है यह फोन
ख़ास बातें
  • हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए थे
  • 32 जीबी वेरिएंट अब 11,999 रुपये में अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • 64 जीबी वेरिएंट की नई कीमत 13,999 रुपये होगी
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉनर 6एक्स की कीमत में कटौती की है। Honor 6X को भारत में इस साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। कुछ महीने बाद ही कंपनी ने इसकी कीमत कम करने का फैसला किया है। Honor 6X एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलता है। कटौती के बाद इसकी कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है।

हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए थे। 32 जीबी वेरिएंट को 12,999 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट को 15,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, अब नई कीमत क्रमशः 11,999 और 13,999 रुपये होगी। अमेज़न इंडिया ई-कॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन को नई कीमत में उपलब्ध करा दिया गया है।

अमेज़न ने Honor 6X की खरीदारी के साथ कुछ नए ऑफर भी पेश किए गए हैं। स्मार्टफोन के साथ खरीदने पर एक पारदर्शी कवर 299 रुपये में ग्राहक का हो जाएगा। अन्य कवर और केस पर 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। अमेज़न की ओर से 300 रुपये का ईबुक प्रमोशन क्रेडिट दिया जा रहा है। इसके अलावा वोडाफोन के ग्राहक सिर्फ 1 जीबी डेटा की कीमत देकर 45 जीबी डेटा मुफ्त पाएंगे।


याद रहे कि हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3340 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 23 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 150.9x76.2x 8.2 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 655
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  5. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  9. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »