Honor 6X मिलेगा सस्ते में, लेकिन सीमित समय के लिए

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसका लोकप्रिय हॉनर 6एक्स हैंडसेट सीमित समय के लिए 1,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होगा।

Honor 6X मिलेगा सस्ते में, लेकिन सीमित समय के लिए
ख़ास बातें
  • हैंडसेट सीमित समय के लिए 1,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होगा
  • Honor 6x छूट के साथ 9 अगस्त से 12 अगस्त तक अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा
  • याद रहे कि कंपनी ने जून महीने में स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की थी
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसका लोकप्रिय हॉनर 6एक्स हैंडसेट सीमित समय के लिए 1,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होगा। Honor 6x छूट के साथ 9 अगस्त से 12 अगस्त तक अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। याद रहे कि कंपनी ने जून महीने में स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की थी। हैंडसेट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट कटौती के बाद 12,999 रुपये से घटकर 11,999 रुपये का हो गया था। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 15,999 रुपये से घटकर 13,999 रुपये का हो गया था। कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में साल की शुरुआत में लॉन्च किया था।

याद रहे कि हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।


हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3340 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 23 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 150.9x76.2x 8.2 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 655
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »