Honor 500 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में डुअल रियर कैमरा यूनिट और Honor 500 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 17:50 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल होंगे
  • ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकते हैं
  • इनमें गेमिंग के लिए कंपनी की Phantom Engine 3.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। ये Honor 400 और Honor 400 Pro की जगह लेंगे। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट की गई टीजर इमेजेज में इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन दिखाया गया है। ये स्मार्टफोन्स लाइटवेट डिजाइन के साथ हैं। Honor 500 और Honor 500 Pro में हॉरिजॉन्टल रेसट्रैक स्टाइल वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। यह हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है। इस सीरीज के बेस मॉडल में डुअल रियर कैमरा यूनिट और Honor 500 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Honor के एक इंजीनियर ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 सीरीज के चिपसेट दिए जाएंगे। इसके साथ बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए कंपनी की Phantom Engine 3.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इन स्मार्टफोन्स में 6.55 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Honor 500 Pro में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जोड़ा जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 

Honor 500 और Honor 500 Pro में प्रोसेसर के तौर पर क्रमशः Snapdragon 8s Gen 4 और Snapdragon 8 Elite हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 8,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Honor 400 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इंटरनेशनल लेवल पर Honor 400 सीरीज की शिपमेंट्स 60 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इस वर्ष मई में Honor 400 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स की चीन में सेल्स Honor 300 सीरीज की तुलना में लगभग 195 प्रतिशत और Honor 200 सीरीज की तुलना में लगभग 138 प्रतिशत अधिक रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.