Honor 300 Pro में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

Honor 300 सीरीज में 100 W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस वर्ष मई में Honor 200 और 200 Pro को चीन में पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 13:46 IST
ख़ास बातें
  • नई स्मार्टफोन सीरीज में Honor 300 और Honor 300 Pro शामिल हो सकते हैं
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस वर्ष मई में Honor 200 और 200 Pro को चीन में पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Honor 300 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इसमें Honor 300 और Honor 300 Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये Honor 200 और 200 Pro की जगह ले सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Honor 300 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इन स्मार्टफोन्स में 1.5K OLED स्क्रीन दी जा सकती है। कंपनी की पिछली सीरीज में फुल HD+ स्क्रीन थी। Honor 300 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है। Honor 200 में Snapdragon 7 Gen 3 और 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया था। Honor 300 Pro में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। 

Honor 300 सीरीज में 100 W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस वर्ष मई में Honor 200 और 200 Pro को चीन में पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स को जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। Honor 200 का शुरुआती प्राइस 34,999 रुपये और 200 Pro का 57,999 रुपये का था। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। ये एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं। Honor 200 में 6.7 इंच फुल HD+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले और 200 Pro में 6.78 इंच की स्क्रीन है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5,200 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

इस वर्ष की तीसरी तिमाही में Apple का iPhone 15 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में पहले तीन स्थान एपल के पास हैं। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस लिस्ट में सबसे अधिक स्थान हासिल किए हैं। सैमसंग के Galaxy S डिवाइस ने छह वर्षों में पहली बार 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में जगह बनाई है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के इंटरनेशनल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इस वर्ष की तीसरी तिमाही में आईफोन 15 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है। इसके बाद iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.