23 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रहा Honor 200 Pro 5G, ये है पूरी डील

Honor 200 Pro 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

23 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रहा Honor 200 Pro 5G, ये है पूरी डील

Photo Credit: Honor

HONOR 200 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • HONOR 200 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।
  • HONOR 200 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • HONOR 200 Pro 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Honor 200 Pro 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर ऑनर का फोन कीमत में कटौती के साथ लिस्टेड है। वहीं बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। अगर पुराना या मौजूदा एक्सचेंज में देंगे तो काफी छूट मिल सकती है। यहां हम आपको Honor 200 Pro 5G  पर मिलने वाली डील्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor 200 Pro 5G Price & Offers


HONOR 200 Pro 5G का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 35,998 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि भारत में बीते साल जुलाई में 57,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,998 रुपये हो जाएगी। लॉन्च ऑफर से यह फोन 23 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।


HONOR 200 Pro 5G Specifications


HONOR 200 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2700 × 1224 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperCharge फास्ट चार्जिंग और 66W वायरलेस SuperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टा कोर Adreno 735 GPU के साथ Snapdragon 8s Gen 3 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 200 Pro 5G के रियर में f/1.9 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50H कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 112° अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल 2.5x पोर्ट्रेट टेलीफोटो Sony IMX856 कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • कमियां
  • Bloatware
  • Expensive
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1224x2700 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »