Honor 10X Lite के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन लॉन्च से ठीक पहले लीक

रिपोर्ट बताती है कि Honor 10X Lite में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Honor 10X Lite के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन लॉन्च से ठीक पहले लीक

Honor 10X Lite में 6.67 इंच आईपीएस आधारित एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Honor 10X Lite में दिया जा सकता है 710ए प्रोसेसर
  • हॉनर 10एक्स लाइट में मौजूद हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • हॉनर 10एक्स लाइट की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी
विज्ञापन
Honor 10X Lite स्मार्टफोन जल्द ही रूस में लॉन्च किया जा सकता है और लॉन्च से पहले इसके डिज़ाइन व प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक कर दी गई है। यह फोन 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा और पॉपुलर टिप्सटर के अनुसार यह फोन किरिन 710ए प्रोसेसर और एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा। हॉनर 10एक्स लाइट से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं, हालांकि कंपनी ने खुद स्मार्टफोन के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है।  

Honor 10X Lite रूस में 23 अक्टूबर यानी कल शुक्रवार को लॉन्च किया जाएगा, जबकि फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, फोन की सेल 13 नवंबर को शुरू होगी। Honor रूस की वेबसाइट पर टीज़र के जरिए जहां लॉन्च तारीख का खुलासा किया गया है, वहीं जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्वीट कर इस फोन से संबंधित पूरी जानकारी साझा की है। यादव ने खुलासा किया है कि यह फोन कैसा दिखेगा। उनके अनुसार, फोन होल-पंच डिज़ाइन, स्लिम बेजल्स और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा।

इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी बताया है कि यह फोन किरिन 710ए प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ LCD डिस्प्ले मिलेगा।
 

Honor 10X Lite specifications (expected)

पिछले हफ्ते WinFuture की रिपोर्ट में हॉनर 10एक्स लाइट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के संकेत मिले थे। जिसके अनुसार, इस फोन में 6.67 इंच आईपीएस आधारित एलसीडी डिस्प्ले के साथ 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। हॉनर 10एक्स लाइट में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद होगा।

हॉनर 10एक्स लाइट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।  

रिपोर्ट बताती है कि हॉनर 10एक्स लाइट में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 5.1, 2.4GHz  वाई-फाई, एलटीई, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Honor MagicUI 3.1 पर काम करेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710ए
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »