Honor 10 की बिक्री भारत में 16 मई से, मिलेगा फ्लिपकार्ट पर

Honor का अगला फ्लैगशिफ स्मार्टफोन Honor 10 15 मई को लंदन में लॉन्च होगा। भारत में इसकी दस्तक 16 मई को हो रही है।

Honor 10 की बिक्री भारत में 16 मई से, मिलेगा फ्लिपकार्ट पर

Honor 10 की बिक्री भारत में 16 मई से

विज्ञापन
Honor का अगला फ्लैगशिफ स्मार्टफोन Honor 10 15 मई को लंदन में लॉन्च होगा। भारत में इसकी दस्तक 16 मई को हो रही है। नई जानकारी सामने आई है कि Honor 10 की एक्सक्लूसिव बिक्री फ्लिपकार्ट पर 16 मई को आधी रात से शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट ने इसे लेकर लैंडिंग पेज लाइव कर दिया है, जहां Honor 10 से जुड़े स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। ध्यान रहे, Honor 10 को हाल में चीन में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की टक्कर  Xiaomi Mi Mix 2, Moto Z2 Force, Samsung Galaxy A8+ (2018) और OnePlus 6 से होगी।

महीने की शुरुआत में गैजेट्स 360 ने खुलासा किया था कि OnePlus 6 की कीमत 35,000 रुपये के करीब होगी। हॉनर 10 के 64 जीबी वेरिएंट की चीन में कीमत 2,599 चीनी युआन (तकरीबन 27,400 रुपये) है। वहीं, 128 जीबी वाला वेरिएंट 2,999 चीनी युआन (31,600 रुपये) है। एक बार फिर बता दें, स्मार्टफोन को भारत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उतारा जाएगा।  

Honor 10 का एक बैनर लीक हुआ था, जिसमें इसका ट्विलाइट 3डी बैक पैनल दिखा था। साथ ही इसमें पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जिससे अंदाज़ा लगाया गया है कि इसे आगे की ओर दिया गया होगा। साथ ही इसमें हॉरिजोंटल डुअल कैमरा सेटअप होगा। रिपोर्ट कहती है कि फोन के फ्रंट में आईफोन X जैसा नॉच भी होगा। इसके अलावा लीक में पता चला है कि फोन में किरीन 970 चिपसेट होगा। 6 जीबी के रैम दिए जाएंगे।

इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी स्टोरेज होगा। इससे इतर Honor 10 में 5.8 इंच का डिस्प्ले होगा। यह फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला होगा। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 16+24 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाएंगे। फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल होगा। इसके अतिरिक्त फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 3400 एमएएच की बैटरी। बैटरी क्विक चार्जिंग सपोर्ट से लैस होकर आएगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • Weak battery life
  • Overheats when stressed
  • Problematic fingerprint sensor
  • Mixed results with camera AI
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरकिरिन 970
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  3. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  4. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  5. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  9. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  10. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »