• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Pulse 2 Pro फोन 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक

HMD Pulse 2 Pro फोन 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक

दावा किया गया है कि HMD Pulse 2 Pro में HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि, साइज की जानकारी को पर्दे के पीछे रखा गया है।

HMD Pulse 2 Pro फोन 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक

Photo Credit: HMD

HMD Pulse (ऊपर फोटो में) को इस साल अप्रैल में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • HMD Pulse 2 Pro में Unisoc T612 SoC मिल सकता है
  • फोन 20W चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी से लैस हो सकता है
  • दिखने में फोन मौजूदा Pulse मॉडल्स के समान ही है
विज्ञापन
HMD Pulse 2 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कथित स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर के साथ इसके स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। अपकमिंग HMD स्मार्टफोन HD+ LCD डिस्प्ले और Unisoc T612 SoC के साथ आ सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ फ्रंट में 50MP शूटर मिलने का दावा भी किया गया है। टिप्सटर ने HMD फोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता के साथ इसके कलर ऑप्शन को भी लीक किया है। HMD Pulse लाइअप में वर्तमान में Pulse, Pluse+ और Pluse Pro मॉडल शामिल हैं।

HMD डिवाइसेज पर नजर रखने वाले एक टिप्सटर ने X पर एक पोस्ट के जरिए अपकमिंग HMD Pulse 2 Pro के डिजाइन रेंडर को शेयर किया। तस्वीर में डिवाइस काफी हद तक मौजूदा Pulse लाइनअप से मेल खाता है। डिवाइस को डार्क ग्रीन रंग में दिखाया गया है और कैमरा मॉड्यूल Pulse रेंज के समान ही है, जिसमें डुअल कैमरा रिंग के साथ एक LED फ्लैश यूनिट दिखाई देती है।

पोस्ट में अपकमिंग HMD फोन के स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है। टिप्सटर का दावा है कि HMD Pulse 2 Pro में HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि, साइज की जानकारी को पर्दे के पीछे रखा गया है। वहीं, बताया गया है कि यह Unisoc T612 SoC पर काम करेगा, जो इसके मिड-रेंज परफॉर्मेंस की ओर इशारा देता है।

स्मार्टफोन में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, फोन 50-मेगापिक्सल के फ्रंट शूटर से लैस हो सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलने की खबर है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

टिप्सटर का दावा है कि HMD Pulse 2 Pro को 6GB व 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। कंपनी इसे ग्रीन, ब्लू और येलो रंग के ऑप्शन में पेश कर सकती है। फिलहाल HMD की ओर से Pulse 2 Pro को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में हमें इस जानकारी को केवल लीक मात्र समझना चाहिए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Pulse 2 Pro, HMD Pulse 2 Pro Specifications
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »