HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc 6531E चिप इसमें लगी है। फोन में एक रियर कैमरा भी मौजूद है।

HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!

Photo Credit: advancetelecom.pk

HMD 106 Pure में 1.8 इंच का का QVGA डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • HMD 106 Pure में 1.8 इंच का का QVGA डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन S30+ पर रन करता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc 6531E चिप इसमें लगी है।
विज्ञापन

HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन के रूप में कंपनी ने पेश कर दिया है। फोन को पाकिस्तान के एक रिटेल स्टोर पर लिस्टेड देखा गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे इसे मार्केट में उतार दिया है। फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन में 1,000mAh की बैटरी लगी है। लिस्टिंग के अनुसार, यह चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। फोन में एक 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। फोन की कीमत का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। आइए जानते हैं HMD 106 Pure का प्राइस, और सभी स्पेसिफिकेशंस। 

HMD 106 Pure Price

HMD 106 Pure फीचर फोन की कीमत कंपनी ने PKR 3,250 (लगभग 1100 रुपये) रखी है। फोन पाकिस्तानी रिटेलर वेबसाइट (via) पर उपलब्ध है। यह ब्लू कलर में नजर आ रहा है। लॉन्च की अधिकारिक घोषणा कंपनी ने अभी तक नहीं की है। 

HMD 106 Pure Features, Specifications

HMD 106 Pure में 1.8 इंच का का QVGA डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120x160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन S30+ पर रन करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc 6531E चिप इसमें लगी है। फोन में एक रियर कैमरा भी मौजूद है। यह 320 x 240 पिक्सल रिजॉल्यूशन पर फोटो खींच सकता है। फोन के अंदर कंपनी ने 32GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। 

फीचर फोन में 1,000mAh की बैटरी लगी है। लिस्टिंग के अनुसार, यह चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। फोन में एक 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है जो म्यूजिक सुनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मनोरंजन, खबरों के लिए इसमें FM रेडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के लॉन्च की कंपनी ने अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन प्राइसिंग के साथ यह रिटेलर स्टोर पर लिस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »