गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
विज्ञापन
गूगल के नए पिक्सल लाइनअप के स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को पेश किए जाएंगे। पिछले हफ्ते पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुई थीं। अब इन स्मार्टफोन को यूनाइटेड किंगडम के स्टोर कारफोन वेयरहाउस पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया गया है। दूसरी तरफ, स्मार्टफोन के रेंडर इमेज भी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। इन स्मार्टफोन के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट की तस्वीरें सामने आई हैं।

कारफोन वेयरहाउस ने पिक्सल स्मार्टफोन की तस्वीरों को तो जारी किया ही है, साथ में उनके मुख्य फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर दिया है। पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के रेंडर इमेज में 'इंट्रोड्यूसिंग पिक्सल' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा 'फोन बाय गूगल' के जरिए गूगल की ब्रांडिंग को दर्शाया गया है। ये रेंडर इमेज पिछले हफ्ते लीक हुई तस्वीरों से मेल खाते हैं। होम स्क्रीन पर सर्कुलर आइकन के साथ यूआई नज़र आ रहा है जो सिर्फ पिक्सल हैंडसेट का हिस्सा होगा। नेविगेशन बटन स्क्रीन पर ही मौजूद हैं जिस वजह डिस्प्ले के नीचे काफी जगह खाली नज़र आती है।

इन तस्वीरों से गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के किनारे भी नज़र आ रहे हैं। पावर और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दायीं तरफ हैं। हेडफोन जैक टॉप पर है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट निचले हिस्से में। फोन के पिछले हिस्से पर कैमरे के साथ एक फ्लैश मॉड्यूल मौजूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर बीच वाले हिस्से में और 'G' लोगो सबसे नीचे।
 
Pixel_XL

इसके अलावा यह भी पता चला है कि दोनों ही हैंडसेट में गूगल के लेटेस्ट अलो और डुओ ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। क्विक चार्जिंग के बारे में मात्र 15 मिनट के चार्ज में 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। एक और स्लाइड से पता चला है कि दोनों ही हैंडसेट में गूगल फोटोज़ पर अनलिमिटेड फोटो और वीडियो स्टोर करने की सुविधा होगी।

वेबसाइट पर दोनों ही स्मार्टफोन को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। वैसे, हम आपको इन खुलासों पर पूरी तरह से विश्वास नहीं करने का सुझाव देंगे। पिक्सल में 5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। इस पर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद होगी। इसमें क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का दावा किया गया है।
 
Google

दूसरी तरफ, गूगल पिक्सल एक्सएल में 5.5 इंच के क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन होने की जानकारी दी गई है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन गूगल पिक्सल वाले ही होंगे। दोनों ही डिवाइस में 12 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होंगे। पिक्सल और पिक्सल एक्सएल एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर चलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »