Google Pixel Notepad फोल्डेबल फोन का प्राइस और लॉन्च की जानकारी लीक

खबरों की मानें, तो Google Pixel Notepad में Oppo Find N जैसा फोल्डेबल डिज़ाइन मिल सकता है न कि Samsung Galaxy Z Fold 3 की तरह। इसके अलावा, यह फोन Google के Tensor प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ हाल ही में Pixel 6 डिवाइस को पेश किया गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel Notepad में मिलेगा Oppo Find N जैसा डिज़ाइन
  • गूगल पिक्सल नोटपैड Tensor प्रोसेसर से होगा लैस
  • फोल्डेबल फोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में साल के अंत तक हो सकता है लॉन्च
Google का बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Notepad पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ। लेटेस्ट लीक में फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी हासिल हुई है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह होगी कि फोन लॉन्च के साथ इस स्मार्टफोन की कीमत अलग भी हो सकती है। खबरों की मानें, तो इस फोन में Oppo Find N जैसा फोल्डेबल डिज़ाइन मिल सकता है न कि Samsung Galaxy Z Fold 3 की तरह। इसके अलावा, यह फोन Google के Tensor प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ हाल ही में Pixel 6 डिवाइस को पेश किया गया था।

9to5Google की रिपोर्ट में Google के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की प्लानिंग से जुड़े दो लोगों का हवाला देते हुए फोन की कीमत की जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि गूगल के फोल्डेबल फोन का नाम Pixel Notepad हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत अमेरिका में $1,399 (लगभग 1,04,500 रुपये) होगी। इसकी तुलना Samsung Galaxy Z Fold 3 से करें, तो यह फोन अमेरिका में $1,799 (लगभग 1,34,300 रुपये) लॉन्च हुआ था। Pixel 6 को $599 (लगभग 45,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जबकि Pixel 6 Pro की कीमत $899 (लगभग 67,100 रुपये) से शुरू होती थी।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें, तो कथित गूगल पिक्सल नोटपैड को लेकर दावा किया गया है कि यह फोन अमेरिका और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय लॉन्च में थोड़ा गैप होगा। कहा जा रहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2022 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन सीमित मार्केट्स में ही दस्तक देगा।

इससे पहले सामने आई 9to5Google की रिपोर्ट में कहा गया था कि कथित गूगल पिक्सल नोटपैड फोल्डेबल फोन का डिज़ाइन Oppo Find N फोन जैसा होगा न कि Samsung Galaxy Z Fold 3 की तरह। फोन को लेकर यह भी कहा गया है कि यह Google के Tensor प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे फिलहाल Pixel 6 डिवाइस लैस हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

गूगल टेंसर G6

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1792x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.