108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy Z Fold 4!

सैमसंग के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy Z Fold 4!

सैमसंग के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • Galaxy Z Fold 4 में अधिक रेजॉल्यूशन वाला अंडर डिस्प्ले कैमरा हो सकता है।
  • Galaxy Z Fold 4 स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा होगा।
  • इसमें 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा।
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 4 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों से इस स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं और इसका लॉन्च नजदीक बताया जा रहा है। बहुत संभव है कि कंपनी फोन अगस्त में Galaxy Z Flip 4 के साथ लॉन्च कर सकती है। इससे पहले आईं रिपोर्ट्स में कहा गया था कि स्मार्टफोन में गैलेक्सी एस22 सीरीज के जैसा ही कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन के स्टाइलस को लेकर भी हाल में एक लीक सामने आया था। एक टिप्स्टर ने खुलासा किया था कि इसके लिए स्टाइलस का प्रोडक्शन यूरोप और एशिया में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। 

टिप्स्टर दोह्यून किम के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 4 स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। इस महीने आई एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि इसमें 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम होगा। Samsung Galaxy S22 सीरीज में भी 3x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। अगर तुलनात्मक रूप से देखें तो Galaxy Z Fold 3 में 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर देखने को मिला था और 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया था। 

सैमसंग के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। ये वही सेंसर है जिसे Galaxy Z Fold 3 और Galaxy S22 सीरीज में देखा गया। नए Galaxy Z Fold 4 में अधिक रेजॉल्यूशन वाला अंडर डिस्प्ले कैमरा देखने को मिल सकता है। 

इस फोन के स्टाइलस को लेकर भी हाल में एक लीक सामने आया था। एक टिप्स्टर ने खुलासा किया था कि इसके लिए स्टाइलस का प्रोडक्शन यूरोप और एशिया में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। कुछ अफवाहों में यह भी कहा गया है कि यह कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन होगा जिसमें स्टाइलस स्टोरेज के लिए स्पेस दिया जाएगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • कमियां
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन2208x1768 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
रियर कैमराहां
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  2. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  4. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  5. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  6. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  7. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  8. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  10. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »