Google की Pixel 9 सीरीज में हो सकता है AI कॉल नोट्स फीचर

गूगल की इस स्मार्टफोन सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हो सकते हैं

Google की Pixel 9 सीरीज में हो सकता है AI कॉल नोट्स फीचर

इस फीचर से कॉल्स को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब किया जा सकेगा

ख़ास बातें
  • गूगल ने Pixel 8 सीरीज के रिकॉर्डर ऐप के लिए AI Summarise फीचर जोड़ा था
  • कंपनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Samsung का OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस सीरीज के Pixel 9 Pro में 6.34 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 9 सीरीज अगले महीने होने वाली कंपनी के इवेंट में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में AI कॉल नोट्स कहा जाने वाला नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Dylan Roussel ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि आगामी Pixel 9 सीरीज में AI कॉल नोट्स फीचर हो सकता है। इस फीचर से कॉल्स को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब किया जा सकेगा। पिछले वर्ष गूगल ने Pixel 8 सीरीज के रिकॉर्डर ऐप के लिए AI Summarise फीचर जोड़ा था। इस फीचर में ऑडियो फाइल्स को प्रोसस करने और उनका टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन शेयर करने के लिए Gemini Nano AI मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी की Pixel 9 सीरीज में भी इसी तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

हाल ही में Android Authority की रिपोर्ट में बताया गया था कि Pixel 9 सीरीज में दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का OLED डिस्प्ले हो सकता है। इस सीरीज के Pixel 9 में 1,800 निट्स की फुल स्क्रीन HDR हो सकती है। Pixel 9 Pro और 9 Pro XL में 2,050 निट्स की HDR ब्राइटनेस मिल सकती है। Pixel 9 Pro में 6.34 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। Pixel 8 Pro में 6.71 इंच की स्क्रीन थी। गूगल ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 9 Pro Fold को लाने की भी पुष्टि की है। 

इससे पहले एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि Pixel 9 सीरीज में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह Qualcomm का 3D Sonic Gen 2 सेंसर हो सकता है। इस सेंसर का इस्तेमाल Samsung के Galaxy S24 Ultra में भी किया गया है। अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के ऑप्टिकल सेंसर से तेज और अधिक सटीक होने का दावा किया जाता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि गूगल की नई स्मार्टफोन सीरीज के किन मॉडल्स में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले दिया जाएगा। Google के Pixel 8 की जल्द देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। आमतौर पर, कंपनी के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन और वियतनाम में होती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • कमियां
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G3
फ्रंट कैमरा11-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4575 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »