• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, प्रो वेरिएंट पेरिस्कोर लेंस से हो सकता है लैस

Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, प्रो वेरिएंट पेरिस्कोर लेंस से हो सकता है लैस

लीक में Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 फोन सभी एंगल्स में देखने को मिल रहा है। इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो पिक्सल 6 फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जबकि पिक्सल 6 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, प्रो वेरिएंट पेरिस्कोर लेंस से हो सकता है लैस
ख़ास बातें
  • Pixel 6 में मिल सकता है 6.4-इंच फ्लैट डिस्प्ले
  • Pixel 6 Pro फोन में 6.67 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है
  • फोन का बैक पैनल डिज़ाइन पहले लीक हो चुके रेंडर जैसा ही है
विज्ञापन
Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 इस साल लॉन्च हो सकते हैं, लेटेस्ट लीक में इन दोनों फोन के नए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। बता दें, इससे पहले पिछले हफ्ते FrontPageTech द्वारा इस फोन के डिज़ाइन का खुलासा किया गया था। वहीं, यह नए CAD बेस्ड रेंडर्स भी पिछले हफ्ते सामने आए रेंडर डिज़ाइन जैसे ही हैं। इनमें पिक्सल 6 प्रो और पिक्सल 6 फोन सभी एंगल्स में देखने को मिल रहा है। इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो पिक्सल 6 फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जबकि पिक्सल 6 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
 

Pixel 6 Pro design specifications (expected)

Digit ने Steve H. McFly के साथ साझेदारी करते हुए Pixel 6 Pro स्मार्टफोन के CAD-आधारित रेंडर्स लीक किए हैं। इस रेंडर्स में भी फोन उसी अनोखे कैमरा बैक पैनल के साथ देखा जा सकता है, जैसे कि FPT लीक में देखा गया था। इसमें फोन के बैक पैनल पर डुअल-टोन लैंडस्कैप दिया है, जिसमें टॉप पर ऑरेंज कलर, ब्लैक कलर पैनल के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल और बाकि के निचले हिस्से में सफेद रंग का बैक पैनल देखा जा सकता है जिसमें Google लोगो भी दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल की बात करें, तो इसमें तीन कैमरा सेंसर मौजूद होंगे और इनमें से एक पेरिस्कोप लेंस होगा। फोन के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले देखा जा सकता है, जिसमें कैमरा कटआउट डिस्प्ले के टॉप सेंटर में स्थित है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को दाएं किनारे पर जगह दी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो पिक्सल 6 प्रो फोन में 6.67 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। बैक कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मौजूद होगा। बताया तो यह भी जा रहा है कि फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर टॉप और बॉटम में स्थित होंगे। पिक्सल 6 प्रो फोन का डायमेंशन 163.9x75.8x8.9mm होगा।
 

Pixel 6 specifications, design (expected)

 
pixel

इससे अलग Pixel 6 के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन को 91Mobiles द्वारा लीक किया गया है। इस फोन में वैसा ही बैक पैनल डिज़ाइन, डुअल रियर कैमरा और होल-पंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ स्लिम बेजल्स मौजूद होंगे। रेंडर्स के साथ स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं, जिसके मुताबिक फोन में 6.4 इंच फ्लैट डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वायरलेस चार्जिंग और बॉटम फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स मौजूद होंगे। यह फोन एंड्रॉयड 12 के साथ दस्तक दे सकता है । रिपोर्ट की मानें, तो पिक्सल 6 फोन का डायमेंशन 158.6x74.8x8.9mm होगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor
फ्रंट कैमरा11.1-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5003 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »