Google Pixel 10, Pixel 10 Pro XL में मिल सकता है कैमरा कोच फीचर

इस स्मार्टफोन सीरीज में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले फोटो एडिटिंग फीचर्स दिए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 12:15 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में Photo Editing फीचर दिया जा सकता है
  • Pixel 10 Pro और 10 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इस सीरीज के बेस मॉडल में Photo Editing फीचर दिया जा सकता है

Google Pixel 10 सीरीज आज लॉन्च हो रही है। अमेरिका में आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट (Google Pixel 10 Series launch today) में आज इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी के कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जाएगा।Google Pixel 10 सीरीज की टक्कर भारत में सैमसंग, एप्पल जैसे स्मार्टफोन के साथ होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले फोटो एडिटिंग फीचर्स दिए जा सकते हैं। WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के बेस मॉडल में Photo Editing फीचर दिया जा सकता है। Google Gemini के सपोर्ट वाले इस फीचर से यूजर्स को बैकग्राउंड बदलने, इमेज की ब्राइटनेस बढ़ाने, ऑब्जेक्ट्स को हटाने और वॉयस प्रॉम्प्ट्स के इस्तेमाल से अन्य एडिट करने की सुविधा मिलेगी। 

Advertisement

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Pixel 10 सीरीज में Camera Coach कहा जाने वाला एक फीचर होगा जिससे यूजर्स को बेहतर तरीके से फोटो कैप्चर करने के लिए सही एंगल्स और लाइटिंग जैसे सुझाव दिए जाएंगे। इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में Google के मौजूदा मॉडल्स में उपलब्ध Call Screening और Call Notes जैसे AI से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Pixel 10 Pro और 10 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 42 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

गूगल के Pixel 10 Pro Fold में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10.8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के इनर और कवर दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Pixel 10 Pro Fold को Jade और Moonston कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • Bad
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.