गूगल साल के अंत तक 30 लाख पिक्सल स्मार्टफोन बेच लेगीः रिपोर्ट

गूगल साल के अंत तक 30 लाख पिक्सल स्मार्टफोन बेच लेगीः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • 2017 में 50 से 60 लाख पिक्सल स्मार्टफोन बेचे जाने का अनुमान है
  • गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की कीमत भारत में 57,000 रुपये से शुरू होती है
  • इस साल के आखिर तक कंपनी 30 लाख फोन बेच सकती है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के बंद होने के साथ ही कई लोगों का मानना था कि गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को इससे फायदा मिलेगा। और अब लगता है कि गूगल को वाकई इसका फायदा मिलने लगा है। मोर्गन स्टेनले ने अनुमान लगाया है कि गूगल 2016 के आखिर तक 30 लाख पिक्सल स्मार्टफोन बेच लेगी। इस बिक्री से गूगल 2 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू अर्जित करेगी।

इसके अलावा गूगल द्वारा 2017 में 50 से 60 लाख पिक्सल स्मार्टफोन बेचे जाने का अनुमान है। इससे कंपनी को 3.8 बिलियन का रेवेन्यू अर्जित करने में मदद मिलेगी। मोर्गन स्टेनले के एक लेख के मुताबिक (वाया बिज़नेस इनसाइडर) गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन से ''ऐप्पल को आईफोन से होने वाले मुनाफे का आधा मुनाफा'' होगा।


इस नोट में आगे कहा गया है कि गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की बिक्री के अलावा भी पैसे कमाएगी। मोर्गन स्टेनले का मानना है कि गूगल एंड्रॉयड यूज़र की ज्यादा संख्या को भुनाने में कामयाब रहेगी।

(पढ़ेंः गूगल पिक्सल एक्सएल का रिव्यू)

भारत में पिक्सल व पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट के जरिए बड़ी छूट पर उपलब्ध कराया गया है। इसी महीने, ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट ने पिक्सल एक्सचेंज फेस्टिवल के तहत किसी फोन को एक्सचेंज करने के साथ पिक्सल फोन की खरीद पर 26,000 रुपये तक की छूट का ऑफर दिया था। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की कीमत भारत में 57,000 रुपये से शुरू होती है।

याद दिला दें कि गूगल पिक्सलपिक्सल एक्सएल फोन एल्युमिनियम बॉडी से बनाए गए हैं। और इसके रियर पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन दिया गया है।

दोनों फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। इन स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स378 सेंसर, पीडीएएफ, बड़े अपर्चर एफ/2.0 और 1.55 माइक्रोन पिक्सल के साथ 12.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। गूगल पिक्सल में 5 इंच फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले जबकि गूगल पिक्सल एक्सएल में 5.5 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 दिया गया है। पिक्सल स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इनका इनबिल्ट गूगल असिस्टेट फ़ीचर और गूगल फोटोज़ के जरिए तस्वीरें व वीडियो स्टोर करने के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज के साथ आना। पिक्सल फोन गूगल ब्रांड वाले पहले स्मार्टफोन हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • कमियां
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.3-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »