गूगल पिक्सल, पिक्सल एक्सएल पर मिल रहा है 13,000 रुपये का कैशबैक

गूगल पिक्सल, पिक्सल एक्सएल पर मिल रहा है 13,000 रुपये का कैशबैक
ख़ास बातें
  • गूगल पिक्सल पर कैश के साथ खरीदारी करने पर भी कैशबैक ऑफर है
  • यह ऑफर 31 मई तक चलेगा
  • इस ऑफर के बाद, गूगल पिक्सल को 44,000 रुपये में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
हमने पिछले कुछ सालों में कई बार स्मार्टफोन पर एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर देखें हैं, लेकिन यह अपनी तरह का पहला ऑफर है। गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन अब देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर 13,000 रूप्येक कैशबैक के साथ उपलब्ध हैं। इस आफर को पाने के लिए, चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करनी होगी। लेकिन मज़ेदार बात है कि, पिक्सल और पिक्सल एक्सएल को नकद दामो में खरीदने पर 13,000 रुपये की सीधी छूट मिलेगी। क्रेडिट कार्ड के जरिये ईएमआई पर फोन खरीदने पर भी कैशबैक आफर मिलेगा।  

याद दिला दें, गूगल पिक्सल के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 57,000 रुपये, जबकि एक 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 66,000 रूपये है। वहीं पिक्सल एक्सएल के 32 जीबी व 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 67,000 रुपये और 76,000 रुपये है। इस ऑफर का मतलब है कि अब गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को 44,000 रुपये तक में खरीदा जा सकता है। और हो सकता है की आपको रिटेलर से यह स्मार्टफोन और भी कम कीमत पर मिल जाये।

अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर, एक जाने-माने रिटेलर ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि कई रिटेलर के पास गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की यूनिट स्टॉक में हैं जो अब तक नहीं बिकीं हैं। इस ऑफर के आने से रिटेलर को, आधिकारिक तौर कीमत में कटौती के ऐलान के बिना ही इन यूनिट को बेचने का मौका मिल गया है।

गूगल पिक्सल कैशबैक ऑफर
गैज़ेट्स 360 ने ऑफर के जो दस्तावेज़ देखे हैं, उसके मुताबिक गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल कैशबैक ऑफर पाने के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचएसबीसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आरबीएल, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यस बैंक और यूबीआई के कार्ड के साथ खरीदारी करनी होगी। खरीदारी के 90 दिनों के अंदर 13,000 रुपये का कैशबै आपके कार्ड पर वापस आ जाएगा। एक कार्ड से एक ट्रांज़ेक्शन पर ही ऑफर मिलेगा।

इस ऑफर के तहत, अगर आप फायदे के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहते तो, कैश खरीदारी करने पर 13,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट सबसे बेहतर है। गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल पर कैशबैक ऑफर 31 मई तक चलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • कमियां
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.3-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »