गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये की छूट, यहां से खरीदें

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये की छूट, यहां से खरीदें
ख़ास बातें
  • फोन 10,000 रुपये की छूट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
  • इच्छुक ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा पाएंगे
  • पिक्सल के ग्राहक फ्लिपकार्ट के अन्य ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं
विज्ञापन
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन सीमित समय के लिए 10,000 रुपये की छूट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। छूट के बाद गूगल पिक्सल की कीमत 47,000 रुपये हो गई है। वहीं, इच्छुक ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा पाएंगे।

फ्लिपकार्ट ऑफर के तहत,  क्रेडिट या डेबिट कार्ड से गूगल पिक्सल की खरीदारी करने पर 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। ई-कॉमर्स साइट ने जानकारी दी है कि यह ऑफर 31 जनवरी तक के लिए है। 10,000 रुपये की छूट के अलावा गूगल पिक्सल के खरीदार फ्लिपकार्ट के अन्य ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं, जैसे कि एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट। अफसोस की बात यह है कि 10,000 रुपये का डिस्काउंट गूगल पिक्सल एक्सएल (रिव्यू) के साथ नहीं मिल रहा है।

गूगल पिक्सल के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट के ग्राहक गूगल पिक्सल एक्सचेंज ऑफर की मदद से इस हैंडसेट को और भी सस्ते में पा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में सर्वाधिक डिस्काउंट 23,000 रुपये का है। बता दें कि एक्सचेंज ऑफर में सर्वाधिक छूट पाने के लिए आपको आईफोन 6एस प्लस देना पड़ेगा। वहीं, ऐप्पल ब्रांड के अलावा अन्य कंपनियों के हैंडसेट एक्सचेंज करने पर उतनी छूट नहीं मिलेगी।

बता दें कि गूगल पिक्सल का 32 जीबी मॉडल 57,000 रुपये में मिलता है। वहीं, 128 जीबी वाले मॉडल की कीमत 66,000 रुपये है।

गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब गूगल के पहले पिक्सल स्मार्टफोन पर इतनी बड़ी छूट दी जा रही है। इससे पहले एक बार फ्लिपकार्ट एक्सचेंज प्रोग्राम में इस हैंडसेट पर 26,000 रुपये की छूट दी गई थी। हाल ही में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की बिक्री कैशबेक और अन्य लॉन्च ऑफर के साथ स्नैपडील पर शुरू हुई थी।

याद दिला दें कि दोनों ही फोन में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इनके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। दोनों ही मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.15 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। पिक्सल स्मार्टफोन 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ आएंगे और इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे। गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन दो स्क्रीन साइज़ में आएंगे- 5 इंच और 5.5 इंच। दोनों ही मॉडल के बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता का है।

दोनों ही मॉडल में एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल के है। पिक्सल स्मार्टफोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएंगे। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले पिक्सल स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »