गूगल असिस्टेंट की मदद से जल्द भेज पाएंगे पैसे

गूगल आई/ओ 2017 डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी के आर्टिफिशनल इंटेलीजेंस असिस्टेंट को लेकर सबसे ज़्यादा ऐलान किए गए। गूगल के कीनोट एड्रेस में सबसे ज़्यादा एआई और असिस्टेंट के साथ मशीन लर्निंग पर दिया गया। हम पहले से जानते हैं कि असिस्टेंट लगातार स्मार्ट हो रहा है और अब आईफोन में भी असिस्टेंट का विस्तार किया जा रहा है।

गूगल असिस्टेंट की मदद से जल्द भेज पाएंगे पैसे
विज्ञापन
गूगल आई/ओ 2017 डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी के आर्टिफिशनल इंटेलीजेंस असिस्टेंट को लेकर सबसे ज़्यादा ऐलान किए गए। गूगल के कीनोट एड्रेस में सबसे ज़्यादा एआई और असिस्टेंट के साथ मशीन लर्निंग पर दिया गया। हम पहले से जानते हैं कि असिस्टेंट लगातार स्मार्ट हो रहा है और अब आईफोन में भी असिस्टेंट का विस्तार किया जा रहा है। लेकिन असिस्टेंट को कुछ ख़ास अपडेट और दिए जा रहे हैं जिसके बारे में कंपनी ने पहले जानकारी नहीं दी थी।

गूगल ने आई/ओ में ऐलान किया कि कंपनी डेस्कटॉप और मोबाइल के लिए पेपल जैसे पेमेंट एपीआई पर काम कर रही है। यह एंड्रॉयड डिवाइस तक सीमित एंड्रॉयड पे से अलग होगा। गूगल का नया यूपीआई किसी ऐप और वेबसाइट को गूगल अकाउंट में स्टोर पेमेंट ब्यौरे को इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। लेकिन सबसे मज़ेदार बात है कि गूगल असिस्टेंट आपके लिए काम करेगा। यूज़र असिस्टेंट से किसी को पैसे भेजने को कह सकते हैं। और असिस्टेंट आपके बताए गए पैसे को भेजने के लिए एपीआई का इस्तेमाल करेगा।
 
google

असिस्टेंट के लिए आईएफटीटीटी सपोर्ट अक्टूबर में दिया गया था जिससे पिक्सल और गूगल होम पर वॉयस कमांड के लिए ज़्यादा फंक्शन जोड़े गए थे। अब, 9टू5गूगल ने पिक्सल में नेटिव आईएफटीटीटी इंटीग्रेट देखा है जिससे आप 'टीच यॉर असिस्टेंट', 'डू समथिंग' या 'से समथिंग' कह सकते हैं। इससे पहले यह फ़ीचर 'ओके गूगल' कमांड के अलावा असिस्टेंट किसी सवाल का जवाब देता था।

जब आप असिस्टेंट यूआई को खोलेंग तो असिस्टेंट में एक ऐप डायरेक्टरी दिखेगी। एक नया ब्लू आइकन सबसे ऊपर बांयें कोने में देखा जा सकता है। इसे खोलने पर आपको असिस्टेंट क्षमता वाले कई कैटेगरी के ऐप मिलेगें। डायरेक्टरी फ़ीचर एक आसान तरीका है जिससे आप उन ऐप को ढूंढ सकते हैं जो असिस्टेंट इंटीग्रेशन के साथ आते हैं और आप कैसे उन्हें चला सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »