जियोनी एस6 प्रो में है 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें कीमत

जियोनी एस6 प्रो में है 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • जियोनी एस6 प्रो की कीमत भारत में 23,999 रुपये है
  • यह फोन वर्चुअल रियलिटी सपोर्ट के साथ आता है
  • इस फोन में 4 जीबी रैम है
विज्ञापन
जियोनी ने अपनी एस सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन जियोनी एस6 प्रो लॉन्च कर दिया है। जियोनी एस6 प्रो कंपनी का पहला फोन है जो वर्चुअल रियलिटी सपोर्ट के साथ आता है। एस6 प्रो में वीआर एक्सपीरियंस के लिए एस6 प्रो जियोनी वीआर ऐप के साथ आता है।

जियोनी एस6 प्रो की कीमत 23,999 रुपये है जिसके साथ वीआर हेडसेट 2,499 रुपये में उपलब्ध होगा। एस6 प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को 'सावन प्रो' का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। यह फोन एक अक्टूबर से देश भर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। एस6 प्रो गोल्ड व रोज़ गोल्ड वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन को जून में चीन में लॉन्च किया गया था।

जियोनी एस6 प्रो में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटक्शन के साथ आता है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

बात करें कैमरे की तो जियोनी एस6 प्रो में एलईडी फ्लैश, सोनी आईएमएक्स258 सेंसर और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन में अपर्चर एफ/2.2 और स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अमिगो ओएस 3.2 पर चलेगा। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन 4जी वीओएलटीई तकनीक के साथ आता है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 3130 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 38.6 घंटे तक का टॉक टाइम और 558 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

इसका डाइमेंशन 153×75.26×7.6 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करने वाले एस6 प्रो हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 एसी/ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • Sharp display
  • Decent app performance
  • VoLTE support
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • No Wi-Fi ac or NFC
  • No fast charging
  • Software feels cluttered
  • A bit too expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10एम
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3130 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »