जियोनी एस10 में होंगे चार कैमरे, लीक हुई तस्वीरों से खुलासा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह जियोनी एस9 का अपग्रेड होगा जिसे जियोनी एस10 के नाम से जाना जाएगा।

जियोनी एस10 में होंगे चार कैमरे, लीक हुई तस्वीरों से खुलासा
ख़ास बातें
  • जियोनी एस9 का अपग्रेड होगा जिसे जियोनी एस10 के नाम से जाना जाएगा
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था
  • अब इस हैंडसेट की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह जियोनी एस9 का अपग्रेड होगा जिसे जियोनी एस10 के नाम से जाना जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। अब इस हैंडसेट की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं और डिवाइस के कैमरे के बारे में भी पता चला है। नई रिपोर्ट में स्मार्टफोन का गोल्ड वेरिएंट नज़र आ रहा है। इस हैंडसेट में चार कैमरे होने की खबरें हैं- दो फ्रंट कैमरे और दो रियर कैमरे।

वीबो पर ज़ारी की गई तस्वीरों में जियोनी एस10 का डुअल कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है जो फोन के दोनों पैनल पर है। पुरानी टीना लिस्टिंग के मुताबिक, रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। हालांकि, पहले यह भी दावा किया गया था कि फ्रंट पैनल पर सिर्फ एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
 
gionee

हालांकि, मोबाइलएक्सपोज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप में 20 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। वहीं, रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। मज़ेदार बात यह है कि जीएसअरिना का कहना है कि डुअल कैमरा सेटअप को लेकर किए गए दावे सिर्फ फ्रंट पैनल के लिए सही हो सकते हैं। इसका मतलब है कि फ्रंट पैनल पर या तो 20 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा, या फिर 16 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक,  जियोनी एस10 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा, 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल), 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक 6755 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। जियोनी एस10 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट रहने की उम्मीद है। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, जियोनी के फोन में 3700 एमएएच की बैटरी होगी। और फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड होगा। डजियोनी एस10 को गोल्ड के अलावा ब्लैक रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »