मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर गैजेट्स 360 से बात करते हुए जियोनी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मार्केट में जियोनी एस10 को नए ए सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर उतारा जाएगा।
जियोनी अपने एस9 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट 26 मई को लॉन्च करने के लिए तैयार है। और अब कंपनी ने आने वाले 'एस10' स्मार्टफोन का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। इसके अलावा, एक नई टीना लिस्टिंग से पिछली टीना लिस्टिंग की तुलना में 'जियोनी एस10एल' में अलग कैमरा सेटअप होने का पता चला है।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह जियोनी एस9 का अपग्रेड होगा जिसे जियोनी एस10 के नाम से जाना जाएगा।
ऐसा लगता है कि जियोनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए एस9 स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसका नाम जियोनी एस10 होने के कयास लगाए जा रहे हैं।