Samsung के नए Fold और Flip स्‍मार्टफोन इस बड़े इवेंट में होंगे लॉन्‍च!

Samsung Unpacked event : इवेंट का सबसे बड़ा हाइलाइट हो सकती है Galaxy Ring. सैमसंग गैलेक्‍सी एस24 सीरीज लॉन्‍च में इसे अनवील किया गया था।

Samsung के नए Fold और Flip स्‍मार्टफोन इस बड़े इवेंट में होंगे लॉन्‍च!

Photo Credit: @TheGalox_

अपकमिंग इवेंट में ‘सैमसंग सर्विस’ का भी ऐलान किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में होने की उम्‍मीद
  • कई नए गैजेट्स से हट सकता है पर्दा
  • सैमसंग की नई वॉच सीरीज को भी पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज सैमसंग (Samsung) इस साल कई नए गैजेट्स से पर्दा हटा सकती है। कंपनी का सालाना Samsung Galaxy Unpacked (सैमसंग गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड) इवेंट जुलाई 2024 में अयोजित किए जाने की उम्‍मीद है। माना जा रहा है कि‍ इवेंट में सैमसंग अपने नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स को पेश करेगी। गैलेक्‍सी फ्लिप को भी तभी लॉन्‍च किया जाएगा। सैमसंग की ‘रिंग' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। उसे भी अनपैक्‍ड इवेंट में लाया जा सकता है।  

TheGalox नाम के एक ट‍िप्‍सटर ने अपकमिंग सैमसंग इवेंट में आने वाली डिवाइसेज को लेकर अनुमान लगाया है। उन्‍होंने कहा है कि साउथ कोरियाई दिग्‍गज कुछ नई डिवाइसेज के साथ ही मौजूदा सीरीज के नए मॉडलों को लाने की प्‍लानिंग कर रही है। इनमें Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 प्रमुख डिवाइसेज हो सकती हैं। उनके साथ Galaxy Buds 3 और Galaxy Watch 7 सीरीज को भी लाया जाएगा। 
 

इवेंट का सबसे बड़ा हाइलाइट हो सकती है Galaxy Ring. कंपनी काफी वक्‍त से इस पर काम कर रही है और सैमसंग गैलेक्‍सी एस24 सीरीज की लॉन्‍च में इसकी एक झलक भी दिखा चुकी है। कहा यह भी जा रहा है कि अपकमिंग इवेंट में ‘सैमसंग सर्विस' का ऐलान किया जा सकता है। ‘सैमसंग सर्विस' को लेकर अभी बहुत ज्‍यादा जानकारी नहीं है। 

टिप्‍सटर का यह भी दावा है कि इवेंट में Galaxy Tab S10 सीरीज और Galaxy XR हेडसेट को भी लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम लगती है। Apple Vision Pro के लॉन्‍च होने की वजह से सैमसंग ने उसके हेडसेट की लॉन्‍च में देरी की है। इसके बावजूद इसे इस साल के आखिर तक लाया जा सकता है। गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड इवेंट को लेकर अभी कुछ भी ऑफ‍िशियल नहीं है। माना जाना चाहिए कि कंपनी अगले कुछ महीनों में डिटेल शेयर करेगी।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »