फ्रीडम 251 की बुकिंग बंद, ज्यादा ट्रैफिक के कारण वेबसाइट ठप

फ्रीडम 251 की बुकिंग बंद, ज्यादा ट्रैफिक के कारण वेबसाइट ठप
विज्ञापन
क्या आप भी 251 रुपये वाला स्मार्टफोन खरीजने की सोच रहे हैं? तो आप यह मौका चूक गए हैं। दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की बुकिंग आज सुबह 6 बजे से freedom.251 पर शुरू हुई थी लेकिन लोगों को शुरुआत से ही फोन बुकिंग करने में परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लगता है कि फोन खरीदने के इच्छुक लोगों ने यह मौका खो दिया है क्योंकि कंपनी का दावा है कि बुहत ज्यादा ओवरलोड के चलते सर्वर ठप हो गया है। जब आप फ्रीडम 251 की वेबसाइट पर जाकर Buy Now पर क्लिक करेंगे तो आप एक एरर पेज पर पहुंच जाएंगे।

(तस्वीरें: फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की तस्वीरें देखें )

वेबसाइट पर रिंगिंग बेल्स टीम का दावा है कि वेबपेज पर एक सेकंड में 6 लाख हिट्स होने से सर्वर ओवरलोड हो गया। इस वजह से कंपनी ने फिलहाल बुकिंग बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक, सर्विस को अपग्रेड करने के बाद 24 घंटे के अंदर बुकिंग दोबारा शुरू होगी।
 

हालांकि, फ्रीडम 251 के लॉन्च इवेंट में कंपनी के अध्यक्ष अशोक चड्ढा ने कहा था कि वेबसाइट पर 2.5 लाख यूनिट बिकने के बाद कंपनी ऑर्डर लेना बंद कर देगी. अभी तक यह भी पता नहीं चला है कि दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के लिए कंपनी को अब तक कुल कितने ऑर्डर मिले हैं।

(यह भी पढ़ें: फ्रीडम 251 आधिकारिक तौर पर लॉन्च, सरकार से नहीं दी है सब्सिडी)  

फिलहाल उन यूजर के लिए यह निराशाजनक खबर है जो 251 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते थे। अब इस स्मार्टफोन को ऑर्डर करने के लिए उन्हें बुकिंग के लिए दोबारा इंतजार करना होगा क्योंकि उन्होंने पहला अवसर खो दिया है।

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। हालांकि, अभी इसका रिज़ॉल्यूशन नहीं बताया गया है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

(यह भी पढ़ें: फ्रीडम 251 की बुकिंग शुरु, जानें कैसे खरीद सकते हैं आप

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, फ्रीडम 251 के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ग्राहकों की मदद के लिए देशभर में कंपनी के 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »