Flipkart Big Billion Days 2025 Sale में स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: Oppo
Oppo K13x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है।
Flipkart Big Billion Days 2025 Sale में स्मार्टफोन से लेकर, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, हेडफोन,स्मार्टवॉच और होम एप्लायंसेज समेत इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये है और आप नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम फेस्टिव सेल में तगड़े ऑफर के साथ मिल रहे Oppo K13x 5G की बात कर रहे हैं। यह स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल है। आइए Oppo K13x 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo K13x 5G का 4GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस, एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन करने पर 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 10,010 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।
Oppo K13x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो K13x 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में K13x 5G की लंबाई 165.71 मिमी, चौड़ाई 76.24 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ