• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस को भारत में बेचने के लिए फ्लिपकार्ट और ऐप्पल के बीच साझेदारी

आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस को भारत में बेचने के लिए फ्लिपकार्ट और ऐप्पल के बीच साझेदारी

आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस को भारत में बेचने के लिए फ्लिपकार्ट और ऐप्पल के बीच साझेदारी
विज्ञापन
ऐप्पल ने भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। याद रहे कि पिछले साल तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंफीबीम के साथ समझौता किया था।

फ्लिपकार्ट के साथ नई साझेदारी का मतलब है कि नया आईफोन 7 और 7 प्लस लॉन्च कीमत में इस ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। साझेदारी के बाद फ्लिपकार्ट अब ऐप्पल के पार्टनर फर्म के बजाय सीधे कंपनी से नए आईफोन खरीद पाएगी। वहीं स्नैपडील, अमेज़न इंडिया और पेटीएम जैसे प्लेटफॉर्म इस हैंडसेट को ऐप्पल के भारतीय पार्टनर से ही खरीद पाएंगे।


ज्ञात हो कि ऐप्पल ने हाल ही में भारत में नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन की कीमतें सार्वजनिक की थीं। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमत क्रमश: 60,000 व 72,000 रुपये से शुरू होगी। ज्ञात हो कि ये कीमतें 32 जीबी वाले वेरिएंट की हैं। आईफोन 7 का 128 जीबी वाला वेरिएंट 70,000 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपये होगी। आईफोन 7 प्लस का 128 जीबी वाला वेरिएंट  82,000 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 92,000 रुपये होगी। इनकी बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी।

आईफोन 7 सीरीज के स्मार्टफोन नए डिजाइन से लैस हैं। दोनों ही फोन में नए होम बटन दिए गए हैं जो फोर्स-सेंसेटिव टेक्नोलॉजी से लैस हैं। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को आईपी67 का सर्टिफिकेशन मिला है, यानी ये वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं।

इसके अलावा क्यूपर्टिनो की इस दिग्गज़ टेक कंपनी ने आईफोन 6एस प्लस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये कम कर दी है। अब इस स्मार्टफोन की एमआरपी 92,000 की जगह 70,000 रुपये होगी। इसके अलावा छोटे स्क्रीन वाला आईफोन 6एस अब 82,000 रुपये की जगह 60,000 रुपये में उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत भी ऐप्पल ने 22,000 रुपये तक कम कर दी है।ऐप्पल ने इसी साल मार्च में 4 इंच वाला आईफोन एसई लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 64 जीबी वेरिएंट के दाम भी 5,000 रुपये कम कर दिए गए हैं। अब यह फोन 49,000 रुपये की जगह 44,000 रुपये में मिलेगा।

अब आईफोन 6एस की कीमत 50,000 रुपये और आईफोन 6एस प्लस की कीमत 60,000 रुपये से शुरू होगी। ये कीमतें 32 जीबी वाले मॉडल की हैं। ज्ञात हो कि कंपनी ने इन फोन से भी 16 जीबी स्टोरेज मॉडल हटाने का फैसला किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता1960 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  2. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  5. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  6. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  7. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  8. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  9. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  10. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »