Redmi 5 की पहली सेल आज, साथ में बिकेंगे Xiaomi के तीन स्मार्ट टीवी भी

शाओमी मंगलवार को अपने कुछ प्रोडक्ट बिक्री के लिए उतारने जा रही है। कंपनी कल रेडमी 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न व मी.कॉम पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध करवाएगी।

Redmi 5 की पहली सेल आज, साथ में बिकेंगे Xiaomi के तीन स्मार्ट टीवी भी

Xiaomi Redmi 5 Sale Today

ख़ास बातें
  • कल शाओमी के स्मार्ट टीवी और नए स्मार्टफोन की सेल
  • रेडमी 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा
  • रेडमी 5 के 4 लाख से ज्यादा यूनिट उपलब्ध करवाए जाएंगे
विज्ञापन
शाओमी के प्रशंसकों के लिए आज यानी 20 मार्च का दिन बेहद ही अहम है। क्योंकि इस चीनी कंपनी के कई प्रोडक्ट की बिक्री आज होगी। सबसे पहले बात पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए रेडमी 5 की। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया व Mi.Com पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। याद रहे कि पिछले सप्ताह Xiaomi ने Redmi 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे थे। सबसे सस्ता वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसकी कीमत 7,999 रुपये है। अच्छी खबर यह भी है कि Xiaomi इंडिया ने पहले ही फ्लैश सेल में रेडमी 5 के 4 लाख से ज्यादा हैंडसेट उपलब्ध करवाए जाने की जानकारी दी है।

इसके अतिरिक्त चीनी निर्माता मी टीवी 4ए के 32 इंच व 43 इंच स्मार्ट टीवी और 55 इंच वाले मी टीवी 4 की भी सेल आयोजित करेगी। यह सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।


(पढ़ें: शाओमी रेडमी 5 में कितना दम?)
 

Xiaomi Redmi 5 की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi रेडमी 5 के तीन वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसे खरीदने के लिए 10,999 रुपये खर्चने होंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें तो रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, मी डॉट कॉम से फोन खरीदते वक्त एसबीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
 

Redmi 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Redmi 5 मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 282 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी और आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ग्राहकों के पास 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा।
 
redmi 5 photos

रेडमी 5


रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्मार्ट ब्यूटी 3.0 और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के हिसाब से भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। तीनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर रेडमी 5 का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। यह ब्लैक, गोल्ड, लाइट ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
 

Xiaomi Mi TV 4A 43 इंच के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए सीरीज़ को चीन में बीते साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में पेश किया गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं। 43 इंच में मॉडल में फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक टी962 प्रोसेसर के साथ माली 450 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 1 जीबी रैम है और इसकी स्टोरेज 8 जीबी है।

43 इंच के शाओमी मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक एवी कंपोनेट पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ ऑडियो पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक पोर्ट है।

शाओमी ने 43 इंच टेलीविज़न में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी होने की बात बताई है। ऑडियो को भारत के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह 11 बटन वाले मी रीमोट के साथ आता है जिसका इस्तेमाल टेलीविज़न के साथ सेट टॉप बॉक्स को नियंत्रित करना संभव है। ऐसा 299 रुपये के मी आर केबल के जरिए संभव हो पाएगा। यह वॉयस कंट्रोल फीचर से लैस है।
 

शाओमी मी टीवी 4ए 32 इंच के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए का 32 इंच मॉडल एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जिसका व्यूइंग एंगल  178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक 962-एसएक्स चिपसेट के साथ माली 450 एमपी3 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

32 इंच के शाओमी मी टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, दो एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट और एक एंटिना पोर्ट शामिल हैं।

32 इंच के मी टीवी 4ए में दो 5 वॉट के स्पीकर हैं। स्टैंड के साथ टेलीविज़न सेट का डाइमेंशन 733x478x180 मिलीमीटर है और वज़न 3.94 किलोग्राम है। यह इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं और वॉयस इनपुट को सपोर्ट नहीं करता।
 

Mi TV 4 55 इंच स्पेसिफिकेशन और फीचर

भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।

Xiaomi ने इस स्मार्ट टीवी को डॉल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »